UPSSSC AGTA Exam Paper 2025 (Part 1 Agriculture - 65 MCQs)

 

UPSSSC AGTA Exam Paper 2025 (Part 1 Agriculture - 65 MCQs)

Q(1). Which of the following statements about the e-Kisan Upaj Nidhi initiative is correct as per the Government of India? (भारत सरकार के अनुसार ई-किसान उपज निधि पहल के बारे निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?)

(A.) It enables farmers to obtain post-harvest loans by pledging their electronic Negotiable Warehouse Receipts (e-NWRs). (यह किसानों को उनके इलेक्ट्रॉनिक पराक्रम्य गोदाम रसीद (ई-एनडब्ल्यूआर) को गिरवी रखकर कटाई-उपरांत ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।) (B.) It allows farmers to sell produce online directly to consumers using Farmer Producer Organisations (FPO) portals. (यह किसानों को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) पोर्टल का उपयोग करके सीधे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन उपज बेचने की अनुमति देता है।) (C.) It allows free distribution of fertilizers through Direct Benefits Transfer (DBT) portal. (यह प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पोर्टल के माध्यम से उर्वरकों के निःशुल्क वितरण की अनुमति देता है।) (D.) It provides farmers a digital platform to receive crop insurance benefits from Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY). (यह किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) से फसल बीमा लाभ प्राप्त करने के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करता है।) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(2). Which of the following crops is classified as a minor millet? (निम्नलिखित में से कौन-सी फसल लघु मोटे अनाज (मिलेट) के रूप में वर्गीकृत है ?)

(A.) Pearl millet (बाजरा (पर्ल मिलेट)) (B.) Sorghum (ज्वार (सोरघम)) (C.) Finger millet (रागी (फिंगर मिलेट)) (D.) Kodo millet (कोदो (कोदो मिलेट)) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(3). Which of the following crops is known for its nitrogen-fixing ability and is used in crop rotation? (निम्नलिखित में से कौन-सी फसल अपनी नाइट्रोजन-स्थिरीकरण क्षमता के लिए जानी जाती है और फसल चक्र में उपयोग की जाती है ?)

(A.) Chickpea (चना) (B.) Corn (मक्का) (C.) Mustard (सरसों) (D.) Sugarcane (गन्ना) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(4). As per Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) norms, the product of Ready-to-Serve Fruit Beverages shall occupy not less than _____ of the water capacity of the container, when packed in rigid containers. (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानदंडों के अनुसार, रेडी-टू-सर्व फ्रूट बेवरेजेज का उत्पाद, जब कठोर कंटेनर में पैक किया जाता है, तो कंटेनर की जल क्षमता के _____ से कम नहीं होना चाहिए।)

(A.) 90% (90%) (B.) 75% (75%) (C.) 80% (80%) (D.) 95% (95%) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(5). Which of the following organisations are responsible for implementing the Dairy Processing and Infrastructure Development Fund (DIDF) scheme? (निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन डेयरी प्रसंस्करण और बुनियादी ढाँचा (अवसंरचना) विकास निधि (डीआईडीएफ) योजना को लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं ?)

(A.) Indian Council of Agricultural Research (ICAR) and National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)) (B.) National Dairy Development Board (NDDB) and National Cooperative Development Corporation (NCDC) (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी)) (C.) Ministry of Agriculture and Farmers Welfare and Food Corporation of India (FCI) (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)) (D.) Department of Animal Husbandry and Dairying (DAHD) and National Bank for Agricultural and Rural Development (NABARD) (पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(6). Leptospirosis is transmitted through contact with: (लेप्टोस्पायरोसिस निम्नलिखित के संपर्क से फैलता है:)

(A.) Air (वायु) (B.) Feed (चारा) (C.) Saliva (लार) (D.) Urine (मूत्र) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(7). Which of the following oil cakes are non-edible and not suitable for feeding livestock? (निम्नलिखित में से कौन-सी तेल की खली अखाद्य हैं और पशुओं को खिलाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं ?)

I. Castor cake (अरंडी (कैस्टर) की खली) II. Neem cake (नीम की खली) III. Groundnut cake (मूँगफली की खली) IV. Mahua cake (महुआ की खली) Options (विकल्प) : (A.) I, III and IV (I, III और IV) (B.) I, II and IV (I, II और IV) (C.) I, II and III (I, II और III) (D.) II, III and IV (II, III और IV) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(8). Heterosis in plant breeding is also known as _____ (पादप प्रजनन में हेटेरोसिस को _____ के नाम से भी जाना जाता है।)

(A.) Hybrid vigor (हाइब्रिड विगोर) (B.) Inbreeding depression (अंतःप्रजनन अवनमन) (C.) Polyploidy (पॉलीप्लॉइडी) (D.) Mutation (उत्परिवर्तन) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(9). What does the term Seed Replacement Rate (SRR) refer to? (बीज प्रतिस्थापन दर (एसआरआर) शब्द से क्या तात्पर्य है ?)

(A.) Ratio of hybrid seeds to genetically modified (GM) seeds in a season (एक ऋतु में संकर बीजों और आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) बीजों का अनुपात) (B.) Percentage of land where organic seeds are reused for sowing (भूमि का प्रतिशत जहाँ जैविक बीजों का बुआई के लिए पुनः-उपयोग किया जाता है) (C.) Total quantity of farm-saved seeds replaced with fertilizers in a season (एक ऋतु में खेत से संरक्षित बीजों की कुल मात्रा, जिसे उर्वरकों से प्रतिस्थापित किया गया) (D.) Out of the total area of crop planted, the percentage of certified/quality area sown using rather seeds, than farm-saved seeds (कुल रोपित फसल क्षेत्र में से, खेत से संरक्षित बीजों के बजाय प्रमाणित/गुणवत्तापूर्ण बीजों का उपयोग करके बोए गए क्षेत्र का प्रतिशत) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(10). Under the Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA), how many days of wage employment are guaranteed to rural households in a financial year? (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत, एक वित्तीय वर्ष में ग्रामीण परिवारों को कितने दिनों की मजदूरी रोजगार की गारंटी दी जाती है ?)

(A.) 75 days (75 दिन) (B.) 50 days (50 दिन) (C.) 150 days (150 दिन) (D.) 100 days (100 दिन) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(11). Which of the following does not constitute a recognized principle of agricultural extension education in India as per MANAGE? (मैनेज (MANAGE) के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में कृषि विस्तार शिक्षा का माना गया सिद्धांत नहीं है ?)

(A.) Principle of interest and needs (रुचि और आवश्यकताओं का सिद्धांत) (B.) Principle of learning by doing (करके सीखने का सिद्धांत) (C.) Principle of participation (भागीदारी का सिद्धांत) (D.) Principle of centralized planning (केंद्रीकृत योजना का सिद्धांत) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(12). Which Central Ministry is responsible for implementing the Watershed Development Component under the Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana (PMKSY)? (प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के अंतर्गत जलसंभर (वाटरशेड) विकास घटक को लागू करने के लिए कौन-सा केंद्रीय मंत्रालय उत्तरदायी है ?)

(A.) Ministry of Jal Shakti (जल शक्ति मंत्रालय) (B.) Ministry of Environment, Forest and Climate Change (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) (C.) Ministry of Agriculture and Farmers Welfare (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय) (D.) Ministry of Panchayati Raj (पंचायती राज मंत्रालय) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(13). Which of the following denotes the correct botanical name of Black Gram? (निम्नलिखित में से कौन-सा काले चने का सही वानस्पतिक नाम दर्शाता है ?)

(A.) Vigna mungo (विग्ना मुंगो) (B.) Phaseolus vulgaris (फेसियोलस वल्गेरिस) (C.) Cicer arietinum (सिसर एरियेटिनम) (D.) Vigna radiata (विग्ना रेडिएटा) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(14). Which of the following methods is used to make seeds larger and uniform in size to facilitate mechanized sowing? (यंत्रीकृत बुआई को सुविधाजनक बनाने के लिए बीजों को बड़ा और एकसमान आकार देने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग किया जाता है ?)

(A.) Wet treatment (गीला उपचार) (B.) Dry treatment (सूखा उपचार) (C.) Slurry method (घोल (स्लरी) विधि) (D.) Seed pelleting (बीज पेलेटिंग) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(15). As per National Institute of Plant Health Management (NIPHM), the maximum safe moisture content for storage is _____ for rice/paddy and _____ for wheat to prevent spoilage and infestation. (राष्ट्रीय पौध स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान (एनआईपीएचएम) के अनुसार, भंडारण के लिए अधिकतम सुरक्षित नमी की मात्रा चावल/धान के लिए _____ और गेहूँ के लिए _____ है, ताकि फसल को खराब होने और संक्रमण से बचाया जा सके।)

(A.) 14%, 12% (14%, 12%) (B.) 12%, 14% (12%, 14%) (C.) 15%, 13% (15%, 13%) (D.) 13%, 15% (13%, 15%) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(16). Which one of the following is classified as a complex fertilizer? (निम्नलिखित में से किसे जटिल (कॉम्प्लेक्स) उर्वरक के रूप में वर्गीकृत किया गया है ?)

(A.) Single Super Phosphate (SSP) (सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी)) (B.) Urea (यूरिया) (C.) Muriate of Potash (म्यूरिएट ऑफ पोटाश) (D.) Di-Ammonium Phosphate (DAP) (डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी)) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(17). According to the Fertilizer (Control) Order, 1985, what is the minimum viable cell count per millilitre, required in a liquid formulation of Rhizobium-based biofertilizer? (उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के अनुसार, राइज़ोबियम आधार के तरल फॉर्मूलेशन में आवश्यक प्रति मिलीलीटर न्यूनतम व्यवहार्य कोशिका गणना कितनी है ?)

(A.) 1×10⁷ CFU/ml (1×10⁷ CFU/ml) (B.) 1×10⁶ CFU/ml (1×10⁶ CFU/ml) (C.) 1×10⁹ CFU/ml (1×10⁹ CFU/ml) (D.) 1×10⁸ CFU/ml (1×10⁸ CFU/ml) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(18). Which of the following schemes focuses on providing affordable crop insurance to farmers against losses caused by natural calamities, pests and diseases? (निम्नलिखित में से कौन-सी योजना प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और बीमारियों से होने वाले नुकसान के खिलाफ किसानों को किफायती फसल बीमा प्रदान करने पर केंद्रित है ?)

(A.) Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना) (B.) Soil Health Card Scheme (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना) (C.) Rashtriya Krishi Vikas Yojana (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना) (D.) Paramparagat Krishi Vikas Yojana (परम्परागत कृषि विकास योजना) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(19). What fundamental approach is used in soil and water conservation where ridge-to-valley measures integrate afforestation and in-situ water conservation? (मृदा एवं जल संरक्षण में कौन-सा मौलिक दृष्टिकोण अपनाया जाता है, जहाँ रिज-टू-वैली उपाय वनरोपण और स्व-स्थाने जल संरक्षण को सम्मिलित करते हैं ?)

(A.) Watershed approach (वाटरशेड दृष्टिकोण) (B.) Block plantation method (ब्लॉक प्लांटेशन विधि) (C.) Perennial furrow irrigation (बारहमासी फरो सिंचाई) (D.) Monocropping basins (मोनोक्रॉपिंग बेसिन) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(20). Which of the following nutrients promotes root development and supports early growth in plants? (निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्त्व जड़ के विकास को बढ़ावा देता है और पौधों में प्रारंभिक वृद्धि का समर्थन करता है ?)

(A.) Phosphorus for root growth and seedling development (जड़ वृद्धि और बीज विकास के लिए फॉस्फोरस) (B.) Potassium for plant vigor and water regulation (पोटैशियम पौधों की शक्ति (विगोर) और जल विनियमन के लिए) (C.) Nitrogen for leaf growth and chlorophyll synthesis (पत्तिक वृद्धि और क्लोरोफिल संश्लेषण के लिए नाइट्रोजन) (D.) Calcium for cell wall and membrane stability (कोशिका भित्ति और झिल्ली स्थिरता के लिए कैल्शियम) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(21). What is the immediate product formed when pyruvic acid is oxidatively decarboxylated before entering the Krebs cycle? (क्रेब्स चक्र में प्रवेश करने से पहले पाइरुविक अम्ल को ऑक्सीडेटिव रूप से डीकार्बोक्सिलेट करने पर तत्काल बनने वाला उत्पाद क्या है ?)

(A.) Oxaloacetic acid (ऑक्सैलोऐसीटिक ऐसिड) (B.) Citric acid (साइट्रिक ऐसिड) (C.) NADH (एनएडीएच (NADH)) (D.) Acetyl-CoA (ऐसीटिल-सीओए (CoA)) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(22). Match the following crops with their correct classification category: (निम्नलिखित फसलों का उनके सही वर्गीकरण श्रेणी से मिलान कीजिए :)

List-I (Crop) / सूची I (फसल) List-II (Classification Category) / सूची II (वर्गीकरण श्रेणी)
a. Rice (a. चावल) i. Fibre crop (i. रेशेदार फसल)
b. Sugarcane (b. गन्ना) ii. Oilseed crop (ii. तिलहन फसल)
c. Groundnut (c. मूँगफली) iii. Cereal crop (iii. अनाज फसल)
d. Jute (d. जूट) iv. Cash crop (iv. नकदी फसल)

Codes (कूट) : (A.) a-i, b-iii, c-ii, d-iv (a-i, b-iii, c-ii, d-iv) (B.) a-iii, b-iv, c-ii, d-i (a-iii, b-iv, c-ii, d-i) (C.) a-iii, b-i, c-iv, d-ii (a-iii, b-i, c-iv, d-ii) (D.) a-iii, b-i, c-ii, d-iv (a-iii, b-i, c-ii, d-iv) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(23). Gundhi bug is a recognized pest of which of the following crops? (गंधी बग निम्नलिखित में से किस फसल का एक पहचाना गया कीट है?)

(A.) Cotton (कपास) (B.) Wheat (गेहूँ) (C.) Mustard (सरसों) (D.) Rice (चावल) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(24). According to the Seeds Rules, 1968, if a seed container contains treated seeds with a chemical harmful to humans or vertebrate animals, which of the following statements must be included on the label? (बीज नियम, 1968 के अनुसार, यदि किसी बीज कंटेनर में मानव या कशेरुकी जानवरों के लिए हानिकारक रसायन से उपचारित बीज हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लेबल पर शामिल किया जाना चाहिए ?)

(A.) Not for resale (पुनर्विक्रय के लिए नहीं) (B.) For agricultural use only (केवल कृषि उपयोग के लिए) (C.) Store in a cool and dry place (ठंडे और सूखे स्थान में रखें) (D.) Do not use for food, feed or oil purposes (भोजन, चारे या तेल के प्रयोजनों के लिए उपयोग न करें) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(25). Which authority is designated as the National Designated Authority (NDA) for the OECD Seed Scheme in India? (भारत में ओईसीडी बीज योजना के लिए किस प्राधिकरण को राष्ट्रीय नामित प्राधिकरण (एनडीए) के रूप में नामित किया गया है ?)

(A.) Plant Protection Adviser, Ministry of Agriculture (पौध संरक्षण सलाहकार, कृषि मंत्रालय) (B.) Agriculture Commissioner, Ministry of Agriculture (कृषि आयुक्त, कृषि मंत्रालय) (C.) Director, National Bureau of Plant Genetic Resources (निदेशक, राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो) (D.) Joint Secretary (Seeds), Department of Agriculture and Cooperation (संयुक्त सचिव (बीज), कृषि एवं सहकारिता विभाग) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(26). Which initiative has the Uttar Pradesh Government launched to link farming with the global carbon credit market? (उत्तर प्रदेश सरकार ने खेती को वैश्विक कार्बन क्रेडिट बाजार से जोड़ने के लिए कौन-सी पहल शुरू की है?)

(A.) Agroforestry Carbon Finance Project (कृषि-वानिकी कार्बन वित्त परियोजना) (B.) Green UP Initiative (हरित यूपी पहल) (C.) Carbon Neutral Agricultural Programme (कार्बन तटस्थ कृषि कार्यक्रम) (D.) Sustainable Farming Scheme (सतत कृषि योजना) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(27). Which silkworm species produces mulberry silk and is reared extensively for commercial silk production in India? (कौन-सी रेशमकीट प्रजाति शहतूत रेशम का उत्पादन करती है और भारत में वाणिज्यिक रेशम उत्पादन के लिए उसका बड़े पैमाने पर कीटपालन किया जाता है ?)

(A.) Philosamia ricini (फिलोसामिया रिसिनी) (B.) Antheraea mylitta (एन्थेरिया माइलिटा) (C.) Antheraea assamensis (एन्थेरिया असमेन्सिस) (D.) Bombyx mori (बॉम्बिक्स मोरी) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(28). Which pest is effectively controlled by Bacillus thuringiensis (Bt)? (बैसिलस थुरिंजिएंसिस (बीटी) का उपयोग करके किस कीट को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जाता है?)

(A.) Root-knot nematodes (रूट-नॉट नेमाटोड) (B.) Aphids (एफिड) (C.) Mites (माइट) (D.) Caterpillars (कैटरपिलर) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(29). Who is known as the father of genetics? (आनुवंशिकी के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?)

(A.) Carl Linnaeus (कार्ल लिनियस) (B.) Robert Hook (रॉबर्ट हुक) (C.) M.S. Swaminathan (एम.एस. स्वामीनाथन) (D.) Norman Borlaug (नॉर्मन बोरलॉग) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(30). What is the underlying principle of Zero Energy Cold Storage used for preserving perishable commodities? (नाशवान् वस्तुओं के परिरक्षण के लिए प्रयुक्त शून्य ऊर्जा शीत भण्डारण का अंतर्निहित सिद्धांत क्या है ?)

(A.) Radiative cooling (विकिरणीय शीतलन) (B.) Mechanical refrigeration (यांत्रिक प्रशीतन) (C.) Freezing (हिमीकरण) (D.) Evaporative cooling (वाष्पीकरण शीतलन) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(31). Which of the following soil sampling patterns are officially recommended to obtain a representative soil sample for accurate field analysis? (सटीक क्षेत्र विश्लेषण के लिए प्रतिनिधि मृदा नमूना प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मृदा नमूनाकरण पैटर्न आधिकारिक रूप से अनुशंसित है ?)

(A.) Random (यादृच्छिक (रैंडम)) (B.) Circular (वृत्ताकार) (C.) Linear (रैखिक) (D.) Zigzag (ज़िग-जैग) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(32). As per the Indian seed certification management system, which of the following statements correctly describes Foundation seed? (भारतीय बीज प्रमाणीकरण प्रबंधन प्रणाली के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आधार बीज का सही वर्णन करता है ?)

(A.) It is the progeny of certified seed used for farmer trials. (यह किसानों द्वारा परीक्षण के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रमाणित बीज की संतान है।) (B.) It is directly distributed to farmers without certification. (इसे प्रमाणीकरण के बिना सीधे किसानों को वितरित किया जाता है) (C.) It is distributed only by private seed producers to seed retailers. (इसका वितरण केवल निजी बीज उत्पादकों द्वारा बीज खुदरा विक्रेताओं को किया जाता है।) (D.) It is produced from breeder seed and must meet IMSCS standards. (इसका उत्पादन प्रजनक बीज से किया जाता है और इसे आईएमएससीएस मानकों को पूरा करना होता है।) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(33). Which of the following Acts paved the way for the establishment of Cooperative Extension Service? (निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने सहकारी विस्तार सेवा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया ?)

(A.) The Morrill Act, 1862 (मॉरिल अधिनियम, 1862) (B.) The Hatch Act, 1887 (हैच अधिनियम, 1887) (C.) The Agricultural Adjustment Act, 1933 (कृषि समायोजन अधिनियम, 1933) (D.) The Smith-Lever Act, 1914 (स्मिथ-लीवर अधिनियम, 1914) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(34). Which of the following correctly defines relay cropping? (निम्नलिखित में से कौन-सा रिले क्रॉपिंग को सही ढंग से परिभाषित करता है ?)

(A.) Growing one crop after the complete harvest of another (एक फसल की पूरी कटाई के बाद दूसरी फसल उगाना) (B.) Growing two crops in the same field and leaving the land fallow every alternate year (एक ही खेत में दो फसलें उगाना तथा हर दूसरे वर्ष भूमि को परती (खाली) छोड़ना) (C.) Sowing and growing multiple crops simultaneously and harvesting them together (एक साथ कई फसलें बोना और उगाना और उनकी एक साथ कटाई करना) (D.) Seeding a second crop into a standing first crop before its harvest (पहली खड़ी फसल की कटाई से पहले दूसरी फसल उसमें बोना) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(35). In order to enhance awareness and promote the production and consumption of millets, which of the following statements is correct? (मोटे अनाज (मिलेट्स) के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?)

(A.) India rebranded millets as "Nutri Cereals" and declared 2023 as the National Year of Millets. (भारत ने मोटे अनाज (मिलेट्स) को "न्यूट्री अनाज" के रूप में पुनः-ब्रांड किया और 2023 को राष्ट्रीय मोटे अनाज (मिलेट्स) वर्ष घोषित किया।) (B.) The United Nations declared 2018 as the National Year of Millets to promote millet export. (संयुक्त राष्ट्र ने मोटे अनाज (मिलेट) निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 2018 को राष्ट्रीय मोटे अनाज (मिलेट्स) वर्ष घोषित किया।) (C.) Millets were rebranded as "Super Grains" in 2021 to boost international trade. (अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 2021 में मोटे अनाज (मिलेट्स) को "सुपर अनाज" के रूप में पुनः-ब्रांड किया गया।) (D.) Millets were rebranded as "Nutri Cereals" by India in 2018, and 2023 was later declared as the International Year of Millets by the United Nations. (भारत ने 2018 में मोटे अनाज (मिलेट्स) को "न्यूट्री अनाज" के रूप में पुनः-ब्रांड किया गया तथा इसके पश्चात् संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज (मिलेट्स) वर्ष घोषित किया गया।) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(36). At which stage of lactation are cows most susceptible to mastitis? (गायें स्तनपान के किस चरण में स्तनशोथ के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील होती हैं ?)

(A.) Dry period before calving when the udder involuted (बछड़े के जन्म से पहले की शुष्क अवधि जब थन अंतर्वलित हुआ होता है) (B.) Peak lactation phase after full milk production is established (पूर्ण दुग्ध उत्पादन स्थापित होने के बाद चरम स्तनपान चरण) (C.) Mid-lactation steady-state milk production phase (मध्य-स्तनपान स्थिर-अवस्था दुग्ध उत्पादन चरण) (D.) Transition period around calving involving hormonal and immune changes (बछड़े के जन्म के समय का संक्रमण काल जिसमें हॉर्मोनल और प्रतिरक्षा परिवर्तन शामिल होते हैं) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(37). As per FSSAI directions, which standard must be complied with for commercial animal feed intended for food-producing livestock? (एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार, खाद्य-उत्पादक पशुओं के लिए वाणिज्यिक पशु आहार हेतु किस मानक का अनुपालन किया जाना चाहिए ?)

(A.) ISO 9001 accreditation (आईएसओ 9001 प्रमाणन) (B.) BIS certification as per IS 2052 (आईएस 2052 के अनुसार बीआईएस प्रमाणन) (C.) Mandatory thermal pasteurization (अनिवार्य थर्मल पाश्चराइजेशन) (D.) Annual environmental audit (वार्षिक पर्यावरणीय लेखापरीक्षा) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(38). What is the name of the balanced ration formulation software developed by the National Dairy Development Board (NDDB)? (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) द्वारा विकसित संतुलित राशन फॉर्मूलेशन सॉफ़्टवेयर का नाम क्या है ?)

(A.) Pashu Vikas (पशुविकास) (B.) MilkMate (मिल्कमेट) (C.) Gaushala App (गौशाला ऐप) (D.) Pashu Poshan (पशु पोषण) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(39). As per NCAP (National Clean Air Programme) data, the city of Gorakhpur (Uttar Pradesh) recorded an annual average PM₁₀ concentration of 280 μg/m³ in FY 2019-20. In FY 2021-22, the target reduction was 138 μg/m³ and the actual concentration achieved was 142 μg/m³. Based on this, what was the unit reduction in PM₁₀ concentration? (एनसीएपी (राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम) के आँकड़ों के अनुसार, गोरखपुर शहर (उत्तर प्रदेश) ने वित्त वर्ष 2019 - 20 में वार्षिक औसत PM₁₀ सांद्रता 280 μg/m³ दर्ज की। वित्त वर्ष 2021 – 22 में, लक्ष्य में कमी 138 μg/m³ थी, और वास्तविक सांद्रता 142 μg/m³ प्राप्त हुई। इसके आधार पर, PM₁₀ सांद्रता में इकाई कमी क्या थी ?)

(A.) 142 μg/m³ (142 μg/m³) (B.) 138 μg/m³ (138 μg/m³) (C.) 445 μg/m³ (445 μg/m³) (D.) 31 μg/m³ (31 μg/m³) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(40). Which institutional mechanism was promoted by NITI Aayog to modernize agricultural marketing through digital integration and transparency in transactions? (डिजिटल एकीकरण और लेनदेन में पारदर्शिता के माध्यम से कृषि विपणन को आधुनिक बनाने के लिए नीति आयोग द्वारा किस संस्थागत तंत्र को बढ़ावा दिया गया ?)

(A.) National Agriculture Market (e-NAM) (राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (ई-नाम)) (B.) Agriculture Produce Modernization Committee (APMC) (कृषि उपज आधुनिकीकरण समिति (एपीएमसी)) (C.) National Commodity and Derivatives Exchange Limited (NCDEX) (नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स)) (D.) Gramin Agriculture Markets (GrAMs) (ग्रामीण कृषि बाज़ार (ग्राम)) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(41). Which type of soil erosion is characterized by the bombardment of raindrops acting like small bombs on bare soil, causing soil particle detachment disintegration, and crust formation that reduces infiltration? (किस प्रकार के मृदा अपरदन की विशेषता अरक्षित मिट्टी पर छोटे बमों की तरह काम करने वाली वर्षा की बूँदों की बमबारी है, जिसके कारण मृदा कण अलग हो जाते हैं, विघटन होता है और पपड़ी को निर्माण होता है, जिससे अंतःस्यंदन कम हो जाता है ?)

(A.) Sheet erosion (परत अपरदन) (B.) Rill erosion (रिल अपरदन) (C.) Gully erosion (गली अपरदन) (D.) Splash erosion (स्प्लैश अपरदन) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(42). How many of the below given pests attack pulses? (नीचे दिए गए कीटों में से कितने दलहन (दालों) पर आक्रमण करते हैं ?)

I. Helicoverpa armigera (हेलिकोवर्पा आर्मिजेरा) II. Scirpophaga excerptalis (स्किर्पोफेगा एक्सरप्टैलिस) III. Aphis craccivora (एफिस क्रैसिवोरा) IV. Scirpophaga incertulas (स्किर्पोफेगा इनसर्दुलस) Options (विकल्प) : (A.) Two (दो) (B.) One (एक) (C.) Four (चार) (D.) Three (तीन) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(43). Which of the following affects wheat crops by causing leaf rust disease? (निम्नलिखित में से कौन-सा गेहूँ की फसल को प्रभावित करता है, जिससे पर्ण किट्ट (लीफ रस्ट) रोग हो जाता है ?)

(A.) Phytophthora infestans (फाइटोफ्थोरा इन्फेस्टांस) (B.) Sclerospora graminicola (स्क्लेरोस्पोरा ग्रैमिनीकोला) (C.) Alternaria (अल्टरनेरिया) (D.) Xanthomonas (जैंथोमोनस) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(44). According to the Ministry of Rural Development's Common Guidelines for Watershed Development Projects, what is the typical size range of geo-hydrological units under the Cluster Approach? (ग्रामीण विकास मंत्रालय के वाटरशेड विकास परियोजनाओ के लिए सामान्य दिशानिर्देशों के अनुसार, क्लस्टर दृष्टिकोण के तहत भू-जलविज्ञान (जियो-हाइड्रोलॉजिकल) इकाइयों की विशिष्ट आकार सीमा क्या है ?)

(A.) 500-1000 hectares (500-1000 हेक्टेयर) (B.) 100-500 hectares (100-500 हेक्टेयर) (C.) 5000-10000 hectares (5000-10000 हेक्टेयर) (D.) 1000-5000 hectares (1000-5000 हेक्टेयर) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(45). What does the acronym ARYA stand for in the context of agricultural initiative? (कृषि पहल के संदर्भ में संक्षिप्त शब्द ARYA का क्या अर्थ है ?)

(A.) Attracting and Retaining Youth in Agriculture (कृषि में युवाओं को आकर्षित करना और उन्हें बनाए रखना) (B.) Agricultural Rural Youth Action (कृषि ग्रामीण युवा कार्रवाई (कार्य)) (C.) Agro-Rural Young Achievers (कृषि-ग्रामीण युवा अचीवर) (D.) Agriculture Reforms for Youth Assistance (युवाओं की सहायता के लिए कृषि सुधार) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(46). According to official seed certification procedures in India, which method is employed to verify the genetic purity of a seed lot when mandated by regulatory standards? (भारत में आधिकारिक बीज प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं के अनुसार, विनियामक मानकों द्वारा अनिवार्य किए जाने पर बीज लॉट की आनुवंशिक शुद्धता को सत्यापित करने के लिए कौन-सी विधि का उपयोग किया जाता है ?)

(A.) Grow-out tests (ग्रो-आउट परीक्षण) (B.) Chromosomal analysis (गुणसूत्र विश्लेषण) (C.) Germination test only (केवल अंकुरण परीक्षण) (D.) Bulk seed dilution (बल्क सीड डाइल्यूशन) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(47). Which of the following equipment is specifically designed for the grading of fruits based on size and is commonly deployed in government-supported packhouses under the Operation Greens scheme? (निम्नलिखित में से कौन-सा उपकरण विशेष रूप से आकार के आधार पर फलों के वर्गीकरण (ग्रेडिंग) के लिए डिज़ाइन किया गया है और आमतौर पर ऑपरेशन ग्रीन्स योजना के तहत सरकार द्वारा समर्थित पैकहाउस में लगाया जाता है ?)

(A.) Inclined belt grader (आनत (झुका हुआ) बेल्ट ग्रेडर) (B.) Moisture analyzer (नमी विश्लेषक) (C.) Leveller (समतलित्र (लेवलर)) (D.) Winnower (ओसाई यंत्र (विनोअर)) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(48). In multi-location field trials during 2021 - 22 across Baghpat (Uttar Pradesh), Durgapura (Rajasthan) and Ranchi (Jharkhand), which seed-treatment formulation from ICAR-IARI effectively reduced wilt and root-rot in chickpea, outperforming conventional fungicides? (बागपत (उत्तर प्रदेश), दुर्गापुरा (राजस्थान) और राँची (झारखंड) में 2021 – 22 के दौरान बहु-स्थान क्षेत्र परीक्षणों में, आईसीएआर-आईएआरआई के किस बीज-उपचार फॉर्मूलेशन ने पारंपरिक कवकनाशकों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए, चने में विल्ट और जड़-सड़न को प्रभावी ढंग से कम किया ?)

(A.) Pusa 5SD (Trichoderma harzianum IARI P-4) seed dressing (पूसा 5SD (ट्राइकोडर्मा हरज़ियानम आईएआरआई P-4) बीज ड्रेसिंग) (B.) Dalhanderma (IIPRTh-31) talc formulation (डालहैण्डर्मा (IIPRTh-31) टैल्क फॉर्मूलेशन) (C.) Carboxin + Thiram chemical treatment (कार्बोक्सिन + थिरम रासायनिक उपचार) (D.) Metalaxyl + Mancozeb (1: 1) @ 0.25% (मेटालैक्सिल + मेन्कोज़ेब (1: 1) @ 0-25%) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(49). Hydathodes are related to: (हाइडैथोड्स संबंधित हैं :)

(A.) Respiration (श्वसन से) (B.) Photosynthesis (प्रकाश-संश्लेषण से) (C.) Guttation (बिन्दुस्राव से) (D.) Transpiration (वाष्पोत्सर्जन (ट्रांस्पिरेशन) से) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(50). Which viral disease affecting cloven-hoofed animals is prioritized for biannual vaccination under the Livestock Health & Disease Control Programme? (पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत दो खुर वाले पशुओं को प्रभावित करने वाले किस विषाणु रोग को अर्धवार्षिक टीकाकरण के लिए प्राथमिकता दी जाती है ?)

(A.) Foot-and-Mouth Disease (FMD) (खुरपका-मुँहपका रोग (एफएमडी)) (B.) Brucellosis (ब्रूसिलोसिस) (C.) Peste des Petits Ruminants (PPR) (पेस्टे डेस पेटिट्स रूमिनैंट्स (पीपीआर)) (D.) Classical Swine Fever (CSF) (क्लासिकल स्वाइन फीवर (सीएसएफ)) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(51). According to the Cabinet Committee on Economic Affairs (May 29, 2025), which Kharif crop received the single-largest absolute MSP increase for the 2025 - 26 season? (आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (29 मई, 2025) के अनुसार, किस खरीफ फसल को 2025 – 26 सीजन के लिए सबसे अधिक एमएसपी वृद्धि प्राप्त हुई ?)

(A.) Cotton - ₹589 per quintal (कपास – ₹ 589 प्रति क्विंटल) (B.) Maize - ₹175 per quintal (मक्का - ₹175 प्रति क्विंटल) (C.) Paddy - ₹69 per quintal (धान - ₹69 प्रति क्विंटल) (D.) Nigerseed - ₹820 per quintal (रामतिल (नाइजरसीड) – ₹820 प्रति क्विंटल) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(52). Bacillus subtilis helps plants tolerate environmental stress by: (बैसिलस सबटिलिस पौधों को पर्यावरणीय तनाव सहन करने में मदद करता है :)

(A.) Inducing the expression of stress-response genes and phytohormones (तनाव-प्रतिक्रिया जीन और फाइटोहॉर्मोन की अभिव्यक्ति को प्रेरित करके) (B.) Suppressing photosynthesis to conserve energy (ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रकाश-संश्लेषण को दबाकर) (C.) Blocking nutrient uptake during stress periods (तनाव के समय पोषक तत्त्वों के अवशोषण को रोक कर) (D.) Absorbing excess water from the soil (मिट्टी से अतिरिक्त जल को अवशोषित करके) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(53). Which of the following institutional mechanisms was introduced under the Extension Reforms Scheme to promote decentralized decision-making and farmer-led agricultural planning at the district level? (जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत निर्णय लेने और किसान-नेतृत्व वाली कृषि योजना को बढ़ावा देने के लिए विस्तार सुधार योजना के तहत निम्नलिखित में से कौन-सा संस्थागत तंत्र पेश किया गया था ?)

(A.) Agri-Tech Resource Hub (कृषि-तकनीकी संसाधन केंद्र) (B.) Kisan Sewa Kendra (किसान सेवा केंद्र) (C.) Farm Development Authority (फार्म विकास प्राधिकरण) (D.) Agricultural Technology Management Agency (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(54). Which of the following agencies is primarily responsible for procuring cereals and coarse cereals for the Central Pool under the MSP system in India? (निम्नलिखित में से कौन-सी एजेंसी भारत में एमएसपी प्रणाली के तहत केंद्रीय पूल के लिए अनाज और मोटे अनाज की खरीद के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है ?)

(A.) National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) (B.) National Cooperative Development Corporation (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) (C.) Directorate of Marketing and Inspection (विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय) (D.) Food Corporation of India (भारतीय खाद्य निगम) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(55). Which breed of buffalo is referred to as the 'Black Gold' of India due to its high milk yield and adaptability? (भैंस की किस नस्ल को इसकी उच्च दुग्ध उत्पादन और अनुकूलनशीलता के कारण भारत का 'काला सोना' कहा जाता है ?)

(A.) Surti (सुरती) (B.) Murrah (मुर्रा) (C.) Mehsana (मेहसाणा) (D.) Jaffarabadi (जाफराबादी) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(56). Under the Digital India Land Records Modernization Programme (DILRMP), on what basis is the Unique Land Parcel Identification Number (ULPIN) generated? (डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के अंतर्गत, विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या (यूएलपीआईएन) किस आधार पर तैयार की जाती है ?)

(A.) Aadhaar linkage and biometric details (आधार लिंकेज और बायोमेट्रिक विवरण) (B.) Revenue history and mutation records (राजस्व इतिहास और म्यूटेशन रिकॉर्ड) (C.) Cropping history and soil health data (फसल इतिहास और मृदा स्वास्थ्य डेटा) (D.) Longitude-latitude and cadastral maps (देशांतर-अक्षांश और भूकर (जमाबन्दी) मानचित्र) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(57). Which of the following gases does not contribute significantly to the greenhouse effect? (निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ग्रीनहाउस प्रभाव में महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं देती है ?)

(A.) Methane (मीथेन) (B.) Carbon dioxide (कार्बन डाइऑक्साइड) (C.) Oxygen (ऑक्सीजन) (D.) Nitrous oxide (नाइट्रस ऑक्साइड) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(58). Assertion (A): The National Seed Policy promotes village level storage of seeds.

Reason (R): This ensures immediate availability of seeds during natural calamities or unforeseen situations. (अभिकथन (A): राष्ट्रीय बीज नीति गाँव स्तर पर बीजों के भंडारण को बढ़ावा देती है। कारण (R) : इससे प्राकृतिक आपदाओं या अप्रत्याशित स्थितियों के दौरान बीजों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित होती है।)

(A.) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A). (अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।) (B.) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). (अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।) (C.) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. (अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है।) (D.) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(59). Which nutrient deficiency causes "whiptail" disorder in cauliflower? (फूलगोभी में किस पोषक तत्त्व की कमी से "ह्विपटेल” विकार होता है ?)

(A.) Calcium (कैल्शियम) (B.) Cuprate (क्यूप्रेट) (C.) Magnesium (मैग्नीशियम) (D.) Molybdenum (मोलिब्डेनम) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(60). Consider the following components:

I. Pack House

II. Ripening Chamber

III. Pre-Cooling Unit

Which of these is/are part of the Integrated Post-Harvest Management projects? (निम्नलिखित घटकों पर विचार कीजिए : I. पैक हाउस II. पकने वाला कक्ष (राइपनिंग चैम्बर) III. प्री-कूलिंग यूनिट। इनमें से कौन-सा/से एकीकृत कटाई-उपरांत प्रबंधन परियोजनाओं का हिस्सा है/के हिस्से हैं?)

(A.) I and II only (केवल I और II) (B.) I only (केवल I) (C.) I, II and III (I, II और III) (D.) II and III only (केवल II और III) (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(61). Which of the following is a zoonotic disease that can be transmitted to humans through the consumption of contaminated milk? (निम्नलिखित में से कौन-सी ज़ूनोटिक बीमारी है जो दूषित दूध के सेवन से मनुष्यों में फैल सकती है ?)

(A.) Tuberculosis (तपेदिक)

(B.) FMD (एफएमडी)

(C.) Anthrax (एंथ्रेक्स)

(D.) Bloat (ब्लोट)

(E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(62). Which of the following pollutants is not included in the list of criteria air pollutants monitored under the National Air Quality Monitoring Programme (NAMP) of the Central Pollution Control Board (CPCB)? (निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदूषक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम (एनएएमपी) के तहत निगरानी किए जाने वाले मानदंड वायु प्रदूषकों की सूची में शामिल नहीं है ?)

(A.) Ammonia (NH₃) (अमोनिया (NH₃))

(B.) Sulphur Dioxide (SO₂) (सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂))

(C.) Nitrogen Dioxide (NO₂) (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂))

(D.) Particulate Matter 10 (PM10) (पार्टिकुलेट मैटर 10 (PM10))

(E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(63). When was the National Agriculture Market (e-NAM) platform officially launched in India? (भारत में राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) प्लेटफॉर्म आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च किया गया था ?)

(A.) April 14, 2016 (14 अप्रैल, 2016)

(B.) January 26, 2015 (26 जनवरी, 2015)

(C.) October 2, 2018 (2 अक्टूबर, 2018)

(D.) August 15, 2017 (15 अगस्त, 2017)

(E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(64). Which of the following statements about the ICAR-CIPHET-developed technology for producing groundnut-based paneer is correct? (मूंगफली आधारित पनीर के उत्पादन के लिए आईसीएआर-सिफेट (ICAR-CIPHET) द्वारा विकसित तकनीक के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?)

(A.) It is developed to enhance nutty flavour for paneer consumers. (यह पनीर उपभोक्ताओं के लिए नटी स्वाद बढ़ाने के लिए विकसित की गई है।)

(B.) It eliminates the need for oil extraction before processing groundnut paneer. (यह मूंगफली पनीर को संसाधित करने से पहले तेल निकालने की आवश्यकता को समाप्त करता है।)

(C.) It requires blending groundnut milk with animal-based coagulants. (इसके लिए मूंगफली के दूध को पशु-आधारित स्कंदक के साथ मिलाने की आवश्यकता होती है।)

(D.) The product has a shelf life of 10 days at 4-5°C and up to 20 days at -20°C. (उत्पाद की शेल्फ लाइफ 4-5°C पर 10 दिन और -20°C पर 20 दिन तक होती है।)

(E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Q(65). Which of the following biofertilizers fixes nitrogen in symbiotic association with leguminous plants? (निम्नलिखित में से कौन-सा जैव उर्वरक फलीदार पौधों के साथ सहजीवी संबंध में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करता है ?)

(A.) Rhizobium (राइजोबियम)

(B.) Azolla (अजोला)

(C.) Phosphobacteria (फॉस्फोबैक्टीरिया)

(D.) Mycorrhiza (माइकोराइजा)

(E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Answer:

Ans.(1). (A.) It enables farmers to obtain post-harvest loans by pledging their electronic Negotiable Warehouse Receipts (e-NWRs). (यह किसानों को उनके इलेक्ट्रॉनिक पराक्रम्य गोदाम रसीद (ई-एनडब्ल्यूआर) को गिरवी रखकर कटाई-उपरांत ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।)

Ans.(2). (D.) Kodo millet (कोदो मिलेट)

Ans.(3). (A.) Chickpea (चना)

Ans.(4). (A.) 90% (90%)

Ans.(5). (B.) National Dairy Development Board (NDDB) and National Cooperative Development Corporation (NCDC) (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी))

Ans.(6). (D.) Urine (मूत्र)

Ans.(7). (B.) I, II and IV (I, II और IV)

Ans.(8). (A.) Hybrid vigor (हाइब्रिड विगोर)

Ans.(9). (D.) Out of the total area of crop planted, the percentage of certified/quality area sown using rather seeds, than farm-saved seeds (कुल रोपित फसल क्षेत्र में से, खेत से संरक्षित बीजों के बजाय प्रमाणित/गुणवत्तापूर्ण बीजों का उपयोग करके बोए गए क्षेत्र का प्रतिशत)

Ans.(10). (D.) 100 days (100 दिन)

Ans.(11). (D.) Principle of centralized planning (केंद्रीकृत योजना का सिद्धांत)

Ans.(12). (C.) Ministry of Agriculture and Farmers Welfare (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय)

Ans.(13). (A.) Vigna mungo (विग्ना मुंगो)

Ans.(14). (D.) Seed pelleting (बीज पेलेटिंग)

Ans.(15). (A.) 14%, 12% (14%, 12%)

Ans.(16). (D.) Di-Ammonium Phosphate (DAP) (डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी))

Ans.(17). (D.) 1×10⁸ CFU/ml (1×10⁸ CFU/ml)

Ans.(18). (A.) Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना)

Ans.(19). (A.) Watershed approach (वाटरशेड दृष्टिकोण)

Ans.(20). (A.) Phosphorus for root growth and seedling development (जड़ वृद्धि और बीज विकास के लिए फॉस्फोरस)

Ans.(21). (D.) Acetyl-CoA (ऐसीटिल-सीओए)

Ans.(22). (B.) a-iii, b-iv, c-ii, d-i (a-iii, b-iv, c-ii, d-i)

Ans.(23). (D.) Rice (चावल)

Ans.(24). (D.) Do not use for food, feed or oil purposes (भोजन, चारे या तेल के प्रयोजनों के लिए उपयोग न करें)

Ans.(25). (D.) Joint Secretary (Seeds), Department of Agriculture and Cooperation (संयुक्त सचिव (बीज), कृषि एवं सहकारिता विभाग)

Ans.(26). (A.) Agroforestry Carbon Finance Project (कृषि-वानिकी कार्बन वित्त परियोजना)

Ans.(27). (D.) Bombyx mori (बॉम्बिक्स मोरी)

Ans.(28). (D.) Caterpillars (कैटरपिलर)

Ans.(29). (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Ans.(30). (D.) Evaporative cooling (वाष्पीकरण शीतलन)

Ans.(31). (D.) Zigzag (ज़िग-ज़ैग)

Ans.(32). (D.) It is produced from breeder seed and must meet IMSCS standards. (इसका उत्पादन प्रजनक बीज से किया जाता है और इसे आईएमएससीएस मानकों को पूरा करना होता है।)

Ans.(33). (D.) The Smith-Lever Act, 1914 (स्मिथ-लीवर अधिनियम, 1914)

Ans.(34). (D.) Seeding a second crop into a standing first crop before its harvest (पहली खड़ी फसल की कटाई से पहले दूसरी फसल उसमें बोना)

Ans.(35). (D.) Millets were rebranded as "Nutri Cereals" by India in 2018, and 2023 was later declared as the International Year of Millets by the United Nations. (भारत ने 2018 में मोटे अनाज (मिलेट्स) को "न्यूट्री अनाज" के रूप में पुनः ब्रांड किया तथा 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष घोषित किया गया।)

Ans.(36). (D.) Transition period around calving involving hormonal and immune changes (बछड़े के जन्म के समय का संक्रमण काल जिसमें हार्मोनल और प्रतिरक्षा परिवर्तन शामिल होते हैं)

Ans.(37). (B.) BIS certification as per IS 2052 (आईएस 2052 के अनुसार बीआईएस प्रमाणन)

Ans.(38). (D.) Pashu Poshan (पशु पोषण)

Ans.(39). (B.) 138 μg/m³ (138 μg/m³)

Ans.(40). (A.) National Agriculture Market (e-NAM) (राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (ई-नाम))

Ans.(41). (D.) Splash erosion (स्प्लैश अपरदन)

Ans.(42). (A.) Two (दो)

Ans.(43). (E.) None of the above (उपर्युक्त में से कोई नहीं)

Ans.(44). (D.) 1000–5000 hectares (1000–5000 हेक्टेयर)

Ans.(45). (A.) Attracting and Retaining Youth in Agriculture (कृषि में युवाओं को आकर्षित करना और उन्हें बनाए रखना)

Ans.(46). (A.) Grow-out tests (ग्रो-आउट परीक्षण)

Ans.(47). (A.) Inclined belt grader (आनत (झुका हुआ) बेल्ट ग्रेडर)

Ans.(48). (A.) Pusa 5SD (Trichoderma harzianum IARI P-4) seed dressing (पूसा 5SD (ट्राइकोडर्मा हरज़ियानम IARI P-4) बीज ड्रेसिंग)

Ans.(49). (C.) Guttation (बिन्दुस्राव)

Ans.(50). (A.) Foot-and-Mouth Disease (FMD) (खुरपका-मुँहपका रोग (एफएमडी))

Ans.(51). (D.) Nigerseed – ₹820 per quintal (रामतिल (नाइजरसीड) – ₹820 प्रति क्विंटल)

Ans.(52). (A.) Inducing the expression of stress-response genes and phytohormones (तनाव-प्रतिक्रिया जीन और फाइटोहॉर्मोन की अभिव्यक्ति को प्रेरित करके)

Ans.(53). (D.) Agricultural Technology Management Agency (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी)

Ans.(54). (D.) Food Corporation of India (भारतीय खाद्य निगम)

Ans.(55). (B.) Murrah (मुर्रा)

Ans.(56). (D.) Longitude-latitude and cadastral maps (देशांतर-अक्षांश एवं भूकर (जमाबन्दी) मानचित्र)

Ans.(57). (C.) Oxygen (ऑक्सीजन)

Ans.(58). (B.) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A). (अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।)

Ans.(59). (D.) Molybdenum (मोलिब्डेनम)

Ans.(60). (C.) I, II and III (I, II और III)

Ans.(61). (A.) Tuberculosis (तपेदिक)

Ans.(62). (A.) Ammonia (NH₃) (अमोनिया (NH₃))

Ans.(63). (A.) April 14, 2016 (14 अप्रैल, 2016)

Ans.(64). (D.) The product has a shelf life of 10 days at 4–5°C and up to 20 days at −20°C. (उत्पाद की शेल्फ लाइफ 4–5°C पर 10 दिन तथा −20°C पर 20 दिन तक होती है।)

Ans.(65). (A.) Rhizobium (राइजोबियम)

No comments:

Post a Comment

Thank You for feedback. Keep commenting on it.

Popular Posts